Darbhanga News: बेनीपुर:एमडीएम मामले में बनी तीन सदस्यीय जांच टीम
दरभंगा, जुलाई 10 -- Darbhanga News: विजय राय,बेनीपुर। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय माधोपुर में मरी हुई छिपकली वाला खाना खाने से डेढ़ दर्जन बच्चे बीमार होने के मामले को एसडीएम मनीष कुमार झा ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। सूत्रों के मुताबिक 'एकता शक्ति फाउंडेशन' के माध्यम से विद्यालय में उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन में छिपकली पाई गई थी। मिड-डे मील वितरण हेतु चयनित भंडार की जांच के लिए डीसीएलआर अविनाश कुमार सिंह, अवर निर्वाचन अधिकारी सुदीप शंकर झा और बीईओ सह बीपीआरओ रूपेश कुमार राय को शामिल कर टीम गठित की गई है। टीम को निर्देश दिया गया है कि चयनित भंडार में भोजन की स्वच्छता एवं पोषण की गुणवत्ता की जांच कर प्रतिवेदन सौंपे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.