दरभंगा, अगस्त 29 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। रक्षाबंधन का त्योहार नगर परिषद एवं प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धापूर्वक शुक्रवार को मनाया गया। सुबह से ही बहनें अपने भाई के आने का इंतजार करती रहीं। दूर-दराज में रहने वाले भाई भी अपनी बहन से राखी बंधवाने पहुंचे। बहनों ने भाइयों को राखी बांधी और भाइयों ने उपहार भेंट कर प्रसन्नता जाहिर की। कुछ लोगों ने वृक्षों में भी राखी बांधकर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ली। उपकारा, बेनीपुर में जिला प्रशासन ने रक्षाबंधन पर्व का आयोजन किया। इसमें कैदी भाई-बहनों सुबोध कुमार, जयमाला देवी, निरंजन कुमार व संगीता देवी ने एक-दूसरे को राखी बांधकर त्योहार मनाया। इधर, बेनीपुर, आशापुर, बहेड़ा, धरौड़ा, भरत चौक व मझौड़ा चौक पर दुकानदार मिठाइयों व राखियों की दुकानें सजाकर बेच रहे थे। यह भी पढ़ें- Purnia News: हर्षोल्ल...