दरभंगा, सितम्बर 22 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। वन प्रक्षेत्र बेनीपुर में चल रही दर्जनों अवैध आरा मिल के विरूध अभियान चलाया जा रहा है।

अवैध आरा मिल के खिलाफ कार्रवाई विभाग ने अभियान के तहत तीन आरा मिल मशीन जब्त किया तथा संचालक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक बेनीपुर के इब्राहिमपुर, पोहड्डी तथा बिरौल के भवानीपुर में अवैध आरा मिल पर 19 सितंबर को छापेमारी कर मशीन जब्त किया है। छापेमारी की कार्रवाई से अवैध आरा मिल संचालकों में हड़कंप मच गया। इब्राहिमपुर के संचालक अजय कुमार ठाकुर पोहद्दी के संचालक सुरेश झा भवानीपुर के ललित कुमार झा पर वन विभाग ने अवैध रूप से आरा मिल चलाने के खिलाफ न्यायालय में मामला दर्ज कर वन प्रमंडल अधिकारी को रिपोर्ट किया है। छापेमारी में वन प्रक्षेत्र बेनीपुर के रेंजर रंजीत कुमार र...