दरभंगा, अगस्त 2 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा अमैठी गांव में बन रही सड़क की जमीन को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए एसडीएम मनीष कुमार झा ने शनिवार को स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अंचल प्रशासन को जमीन की नापी कराकर सीमांकन करने का आदेश दिया। सूत्रों के अनुसार आरडब्ल्यूडी से बन रही सड़क अमैठी रामतजी के खेत से पूर्वी टोला के बीच 100 मीटर जमीन को लेकर विवाद के कारण निर्माण कार्य महीनों से ठप है। विभागीय अधिकारियों ने अनुमंडल प्रशासन से सड़क की जमीन का सीमांकन कराने का आग्रह किया था।स्थानीय सूत्रों के मुताबिक दो पक्ष के लोग अपनी-अपनी निजी जमीन बताकर सड़क निर्माण का विरोध कर रहे हैं, जिसके कारण बचे हुए हिस्से का कार्य रुका पड़ा है। यह भी पढ़ें- Unnao News: सड़क, सिंचाई और योजनाओं की बदहाली पर फूटा ...