Darbhanga News: बेनीपुर:अभी नवादा हाईस्कूल में चलेगा केंद्रीय विद्यालय
दरभंगा, सितम्बर 2 -- Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। बेनीपुर में केंद्रीय विद्यालय के संचालन की कवायद तेज हो गई है। मंगलवार को डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने शिवराम में पूर्व से प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि बेनीपुर अनुमंडल में केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन के निर्माण के लिए एक जगह पांच एकड़ जमीन उपलब्ध होने तक विद्यालय का अस्थायी संचालन नवादा हाईस्कूल में होगा। उन्होंने नवादा हाईस्कूल का निरीक्षण कर अस्थायी संचालन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं, स्थायी भवन निर्माण के लिए जमीन की तलाश को लेकर डीसीएलआर अविनाश कुमार सिंह और सीओ को बहेड़ा काजियाना, डखराम, रमौली, धरौरा कौसर चौड़ समेत अन्य संभावित स्थलों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.