दरभंगा, जुलाई 25 -- Darbhanga News: दरभंगा। बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय, दरभंगा ने बैंक का 119वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर मधुबनी पुलिस लाइन में पौधरोपण, समस्तीपुर में स्वास्थ्य जांच शिविर एवं लहेरियासराय शाखा ने नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। इसी क्रम में दरभंगा क्षेत्र के स्टाफ सदस्यों व उनके परिवारजनों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुख्य अतिथि मिहिर कुमार मिश्र, क्षेत्रीय प्रमुख, दरभंगा क्षेत्र ने किया। इस अवसर पर बिरेंद्र कुमार झा, उप क्षेत्रीय प्रमुख, सेवानिवृत्त बैंक स्टाफ सदस्य, क्षेत्रीय कार्यालय तथा शाखाओं के स्टाफ सदस्य व उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...