दरभंगा, अगस्त 11 -- Darbhanga News: दरभंगा। लनामिवि में बीएड (रेगुलर) सत्र 2025-27 के द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु शिक्षकों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम सोमवार को हुआ। प्रशिक्षु शिक्षकों को द्वितीय वर्ष के पाठ्यक्रम, शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया तथा आगामी सत्र की कार्ययोजना से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार मिलन, डॉ. निधि वत्स, डॉ. शंभू प्रसाद, डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा, डॉ. कुमारी स्वर्णरेखा, डॉ. उदय कुमार सहित अन्य शिक्षक थे। वज्रपात से बचाव का दिया प्रशिक्षणदरभंगा। लनामिवि में एनएसएस कोषांग के तत्वावधान में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पटना के सौजन्य से चल रहे युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण के तीसरे दिन स्वयंसेवकों को वज्रपात के कारण, प्रभाव और बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। य...