दरभंगा, अगस्त 2 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा, बिरौल। बिहार बास्केटबॉल संघ एवं दरभंगा जिला बास्केटबॉल संघ के संयुक्त आयोजन में शुक्रवार देर शाम श्रीकृष्ण आइडियल पब्लिक स्कूल परिसर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक एवं बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजस्व व भूमि सुधार विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। अध्यक्षता बिहार बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार ने की। विशिष्ट अतिथि एसडीओ शशांक राज, जिला खेल पदाधिकारी चंदन कुमार और जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह मौजूद थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल से अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास बढ़ता है। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की प्...