दरभंगा, सितम्बर 11 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। प्रखंड में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। इसको लेकर डीएम कौशल कुमार ने गुरुवार को बिरौल प्रखंड की डुमरी पंचायत अंतर्गत अजरकवे गोविंदपुर मौजा में स्थित सरकारी जमीन का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रस्तावित सरकारी भूमि, स्थल की स्थिति, पहुंच मार्ग, भौगोलिक स्थिति तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से प्रस्तावित स्थल से संबंधित भूमि अभिलेख, उपलब्ध रकबा, भूमि की प्रकृति एवं स्वामित्व की स्थिति सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी ली। डीएम ने केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए भारत सरकार की ओर से निर्धारित मापदंडों एवं आवश्यकताओं के अनुरूप स्थल की उपयुक्तता का भी जायजा लिया। य...