Darbhanga News: बिरौल:सहसराम में महिला की हत्या से लोगों में आक्रोश
दरभंगा, अक्टूबर 12 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। थाना क्षेत्र के सहसराम गांव में गत शुक्रवार की रात चमेली देवी की हुई हत्या से इलाके में आक्रोश है। बिरौल पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में लूट के दौरान पहचान उजागर होने पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया गया कि घटना की रात अपराधी घर में चोरी की नीयत से घुसे थे। इस दौरान चमेली देवी ने उन्हें पहचान लिया, जिसके बाद अपराधियों ने हत्या कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी ने बिरौल थाना पहुंचकर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी व थानाध्यक्ष चंद्रमणि के साथ बैठक कर सभी बिंदुओं पर जानकारी लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Bhabua News: बदमाशों ने किशोर को चाकू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.