दरभंगा, जुलाई 29 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में मंगलवार को पुलिस ने शराब तस्करों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में देसी शराब के साथ एक बाइक भी जब्त की। अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने सबसे पहले साहो गांव में छापेमारी की। यहां एक चाय-नाश्ते की दुकान में देसी शराब बेचते केदार यादव को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दुकान की तलाशी में पुलिस ने 3 लीटर देसी शराब बरामद की। इसके बाद टीम ने लोहनी गांव में रामकिशोर पासवान के घर पर छापा मारा। यह भी पढ़ें- Katihar News: 10 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार पुलिस को देखते ही रामकिशोर पासवान घर से फरार हो गया। घर की तलाशी में पुलिस ने छुपाकर रखे 8 ...