दरभंगा, जुलाई 19 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शनिवार को गौरा बौराम के विधायक सुजीत कुमार ने प्रखंड स्तरीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति एवं खामियों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में स्थानीय पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुलकर अपनी बात रखी। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कई योजनाएं जमीनी स्तर पर सही ढंग से लागू नहीं हो रही हैं। राशन, आवास, मनरेगा, वृद्धा पेंशन सहित अन्य योजनाओं में आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कड़ा निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Chapra News: नल-जल, राशन, स्वास्थ्य व खाद की कालाबाजारी पर उठ...