दरभंगा, सितम्बर 4 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। कुशेश्वरस्थान प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय समौरा में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। इसको लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण फुलेश्वर साहू, वार्ड सदस्या डेजी कुमारी, राजू रामण, अमरजीत साहू सहित दर्जनों ग्रामीणों ने दिए आवेदन में बताया है कि पूर्व में विद्यालय की समस्याओं को लेकर धरना दिया गया था। उस समय बीडीओ व बीईओ ने एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक समस्या जस की तस बनी हुई है। यह भी पढ़ें- कनीय शिक्षकों से प्रभार स्थानांतरण पर शुरू हुई कार्रवाईविद्यालय में अनियमितताएं ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में वरीय शिक्षक के रहते हुए कनीय शिक्षक प्रधानाध्यापक बने हुए हैं। इसको...