Darbhanga News: बिरौल:बार एसोसिएशन बिरौल में चुनावी सरगर्मी तेज
दरभंगा, सितम्बर 23 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। बार एसोसिएशन बिरौल का चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही अधिवक्ताओं में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। निर्वाची पदाधिकारी महीप कुमार कर्ण ने बताया कि 30 अक्टूबर को मतदान होगा व उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। मतदाता सूची का औपबंधिक प्रकाशन 24 सितंबर को किया जाएगा, जिस पर 25 से 26 सितंबर तक आपत्ति दर्ज की जा सकेगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 1 अक्टूबर को होगा। नामांकन 02 से 12 अक्टूबर तक होगा, संवीक्षा 13 अक्टूबर को और नाम वापसी 15 एवं 16 अक्टूबर को होगी। मतदान 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे होगा। उन्होंने बताया कि कुल 14 पदों पर चुनाव होगा। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, सहायक सचिव, कोषाध्यक्ष एवं अंकेक्षक का एक-एक पद और कार्यकारिणी सदस्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.