दरभंगा, नवम्बर 4 -- Darbhanga News: बिरौल। अनुमंडल में पदस्थापित कार्यपालक दंडाधिकारी राजीव कुमार पर शपथ-पत्र निर्गत करने के एवज में अवैध राशि मांगने का आरोप लगा है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बच्चे लाल झा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के शिष्टमंडल ने मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना, जन्म, मृत्यु एवं अन्य शपथ-पत्रों पर दंडाधिकारी द्वारा एक सप्ताह से हस्ताक्षर नहीं किया जा रहा है। इससे आम लोगों को रोज अनुमंडल का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इस संबंध में कार्यपालक दंडाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि शपथ-पत्रों को सूक्ष्म जांच के बाद ही निर्गत किया जाता है। अधिवक्ताओं का लगाया गया आरोप निराधार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...