दरभंगा, सितम्बर 30 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। बिरौल-बेनीपुर मुख्य मार्ग एसएच-56 पर शिवनगर घाट के पास सोमवार देर शाम कुशेश्वरस्थान से दरभंगा जा रही तेज रफ्तार बस से गिरकर एक कॉलेज छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजन उसे दरभंगा के निजी अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने नाजुक हालत देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया। जख्मी की पहचान रोहार- महमूदा पंचायत के महमुदा गांव निवासी प्रकाश यादव की 18 वर्षीय पुत्री निभा कुमारी के रूप में हुई है। वह जेके कॉलेज में बीए पार्ट-वन की परीक्षा देकर दरभंगा केसरी बस से घर लौट रही थी।

छात्रा की स्थिति भाई विकास कुमार यादव ने बताया कि निभा को नवटोल में उतरना था, लेकिन चालक ने शिवनगर घाट के पास चलती बस से ही जबरन उतार दिया। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजनों ने चालक व स्टाफ ...