दरभंगा, अक्टूबर 5 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। सुपौल बाजार स्थित प्रथम हॉस्पिटल मल्टी स्पेशलिटी सेंटर में सेवा पखवाड़ा के तहत नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर लगा। आयुष्मान कार्ड से जरूरतमंदों का मुफ्त ऑपरेशन किया गया। मुख्य अतिथि दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने अस्पताल परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना बड़ी जनसेवा है। हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. राजेश झा ने कहा कि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना अस्पताल का उद्देश्य है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनय पासवान, रामगोविंद ठाकुर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...