दरभंगा, अगस्त 30 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। थाना क्षेत्र केजगन्नाथपुर-लहेरियासराय एसएच-88 स्थित बन्दा चौक पर शनिवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब ग्रामीणों ने प्रतिबंधित पशु के खाल से लदे एक टेम्पो को पकड़ लिया। खाल ले जाए जाने की भनक लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और जमकर हंगामा करने लगे। आक्रोशित ग्रामीणों ने टेम्पो को घेरकर सड़क जाम कर दी। देखते ही देखते एसएच 88 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही बिरौल थाने की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- Bhabua News: हर समस्या का समाधान रोड जाम नहीं पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। करीब त...