दरभंगा, अगस्त 5 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीया नाबालिग लड़की केअपहरण के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कांड के अनुसंधानकर्ता सअनि प्रेम प्रकाश राय ने मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र स्थित बिहटा गांव निवासी चारों आरोपितों के घर पर इश्तेहार चिपकाया है।

आवेदन और आरोप गौरतलब है कि पीड़ित पक्ष ने गत चार अप्रैल को बिरौल थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री को बेहरा निवासी सुमित साहू उनके पिता मनोज साहू, भाई विमल साहू, उनकी भाभी रूपा देवी व मां चंदा देवी ने बहला-फुसलाकर ले गए हैं। आवेदन में रुपये का प्रलोभन और नशीली पदार्थ देने का भी आरोप लगाया गया था। आवेदन के आधार पर पुलिस ने चारों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

इश्तेहार और कार्रवाई अनुसंधान के क्रम में जब...