Darbhanga News: बिरौल:नकदी व लाखों के जेवरात की चोरी
दरभंगा, जुलाई 17 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। सोनबेहट गांव में बुधवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी कर ली। घटना को लेकर पीड़ित रंजीत यादव ने थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने बताया है कि बुधवार की रात करीब 11 बजे घर के सभी लोग बिजली कटने के बाद छत पर सोने चले गये थे। इसी दौरान चोरों ने घर का मुख्य दरवाजा और अलमीरा का ताला तोड़कर डेढ़ लाख नकद और पत्नी के सभी जेवरात की चोरी कर ली। सुबह नीचे आने पर चोरी का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस ने डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। हालांकि पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही चोरों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा。 यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.