Darbhanga News: बिरौल:नंद घर आनंद भयो की गूंज पर झूमे श्रद्धालु
दरभंगा, सितम्बर 5 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। प्रखंड क्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शुक्रवार को वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु अपने घर से लेकर सार्वजनिक स्थलों पर पूजा की तैयारी में जुटे रहे। शाम ढलते ही नंद के घर आनंद भयो, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रखंड में इस बार दर्जनभर से अधिक स्थानों पर सार्वजनिक रूप से जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जा रहा है। मुख्य आयोजन सुपौल बाजार स्थित मंदिर घाट एवं चुन्नी- मुन्नी पोखर पर हो रहा है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के सिहौल, जगन्नाथपुर, कालाडीह, सोनाडीह सौआ, सोनबेहट, भवानीपुर, घोघसर, रोहार, तालीपुर, लदहो, पघारी एवं सोनपुर में भी भव्य पंडाल बनाकर भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक प्रतिमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.