Darbhanga News: बिरौल:देवकुली धाम में शिवभक्तों की लगीं लंबी कतारें
दरभंगा, अगस्त 18 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। प्रखंड के प्रसिद्ध देवकुली धाम स्थित द्रवेश्वर नाथ महादेव मंदिर में श्रावण की तीसरी सोमवारी को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जलाभिषेक के लिए दूर-दूर से आए शिवभक्तों ने गंगाजल से शिवलिंग पर अभिषेक किया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हए मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई थी। मंदिर को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया था। श्रद्धालु 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारे लगाते हुए कतारबद्ध होकर जलाभिषेक करते रहे। मंदिर परिसर में महिलाओं की भीड़ काफी अधिक जुटी थी। प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। यह भी पढ़ें- Madhubani News: हर-हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान हुए शिवालय मंदिर कमेटी के स्वयंसेवकों की ओर से जगह-जगह प्रसाद और पेयजल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.