Darbhanga News: बिरौल:दिल्ली में नामांकन कराने गए बेटे का आया शव
दरभंगा, सितम्बर 11 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। थाना क्षेत्र की मनोर-भौराम पंचायत स्थित अम्बा गांव में गुरुवार सुबह एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना हुई, जिसने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। जिस बेटे के दिल्ली से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की नामांकन परीक्षा देकर सकुशल घर लौटने का घर पर इंतजार हो रहा था, उसी का शव एंबुलेंस से गांव पहुंचा तो हर आंख नम हो गई। मृतक अम्बा गांव निवासी मदन यादव का 25 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु कुमार था। परिजनों ने बताया कि 31 अगस्त को वह दिल्ली सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की नामांकन परीक्षा देने के लिए घर से निकला था। परीक्षा देने के बाद 7 सितंबर को वह स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पकड़कर गांव आ रहा था। इसी दौरान रात करीब 2 बजे कानपुर के पास भाऊपुर व पनकीधाम स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से अचानक गिरने से उसकी मौके पर ही द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.