दरभंगा, अक्टूबर 7 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। प्रखंड स्थित प्लस टू ओंकार उच्च विद्यालय, सुपौल बाजार के सभागार में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। समारोह में वर्ष 2026 की मैट्रिक परीक्षा में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त करने ओंकार उच्च विद्यालय की छात्रा कंचन कुमारी एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली गौड़ाबौराम के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सन्कनहैय की छात्रा खालिदा परवीन को 5100-5100 रुपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार स्वयंसेवी संस्था की ओर से दिया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुजीत कुमार ने दोनों छात्राओं को चेक प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों का जिला टॉप करना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक के अलावा संस्था ...