Darbhanga News: बिरौल:छात्रों से झाड़ू लगवाने का आरोप, किया हंगामा
दरभंगा, जुलाई 31 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। प्रखंड के बिरौल स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बलिया में लचर शिक्षा व्यवस्था को लेकर बुधवार को छात्रों और अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगवाने, छात्रों के साथ दुर्व्यवहार, गंदगी और नियमित पढ़ाई नहीं होने के आरोपों को लेकर विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा हुआ। स्थिति बिगड़ने पर डायल 112 पुलिस को बुलाना पड़ा। विद्यालय में करीब 530 छात्र और 15 शिक्षक नामांकित हैं। छात्रों का आरोप है कि साफ-सफाई के नाम पर उनसे ही झाड़ू लगवाई जाती है। कक्षा 11 की छात्रा प्रिया आचार्य ने कहा कि कई शिक्षक पढ़ाई छोड़कर डांट-फटकार और दुर्व्यवहार करते हैं। यह भी पढ़ें- Mohoba News: छात्रों ने शिक्षकों पर लगाए अभद्रता करने के आरोप छात्र प्रणव आचार्य ने बताया कि परिसर में गंदगी फैली है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.