दरभंगा, सितम्बर 26 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। सुपौल बाजार के विभिन्न पूजा स्थलों पर स्थापित गणपति बप्पा की प्रतिमा का शुक्रवार को देर शाम प्रशासनिक देखरेख में विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान पूरा बाजार गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे से गूंज उठा। विसर्जन के साथ ही 10 दिनों से चल रहा गणेश उत्सव संपन्न हो गया। मंदिर घाट, खेवा टोल, बनदेवी नगर, वाल्मीकि नगर के अलावा नेउरी टोल दांथ में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। यह भी पढ़ें- Hapur News: गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा में श्रद्धालुओंविसर्जन जुलूस देर शाम सभी पूजा पंडालों से एक साथ प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला गया, जो गाजे-बाजे के साथ पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचा। सुपौल बाजार में विसर्जन जुलूस के दौरान भक्तों में खासा उत्साह देखा गया। जुलूस में शा...