दरभंगा, अक्टूबर 16 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। थाना क्षेत्र के सहसराम गांव में बीते शुक्रवार 9 अक्टूबर की रात चर्चित चमेली देवी हत्याकांड का पुलिस ने महज 6 दिनों में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस कांड में शामिल दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सहसराम गांव निवासी मान बिहारी चौधरी और उसका सहयोगी बहेड़ी थाना क्षेत्र के समधपुरा गांव निवासी आशीष रंजन सिंह शामिल है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किया है। इसका खुलासा गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने किया। एसडीपीओ ने बताया कि घटना 09 अक्टूबर की रात की है। सहसराम गांव निवासी रामनरेश चौधरी के घर में चोरी की नीयत से घुसे अपराधियों ने उनकी पत्नी चमेली देवी उम्र लगभग 50 वर्ष के जग जाने और विरो...