दरभंगा, जुलाई 29 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। अनुमंडलीय अस्पताल में मंगलवार को सर्पदंश की शिकार एक 10 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका कोठराम थाना क्षेत्र के बगरासी गांव निवासी किशन मुखिया की पुत्री काजल कुमारी थी। परिजनों ने बताया कि काजल अपने घर के पास खेत में खेल रही थी। इसी दौरान एक विषैले सांप ने उसे काट लिया। आनन-फानन में इलाज के लिए उसे लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे।इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. संजीत कुमार ने बताया कि बच्ची को दिन के करीब 2:30 बजे अस्पताल लाया गया था। उसे एक विषैले सांप ने काटा था। स्थिति गंभीर देखते हुए तुरंत 6 एवीएस का इंजेक्शन दिया गया और करीब 1 घंटे तक इलाज किया गया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: करैत सांप के काटने से डेढ़ वर्षीया बच्ची की मौत लेकिन अधिक समय बीत जाने के कारण बच्ची को बचाया नह...