दरभंगा, अक्टूबर 18 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। सुधा डेयरी सिर्फ दूध नहीं खरीदती, बल्कि किसानों के सुख-दुख में भी साथ खड़ी रहती है। इसका उदाहरण शनिवार को गनौरा -तरवारा पंचायत में देखने को मिला। सौंआ दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति परिसर में दरभंगा डेयरी के पथ प्रभारी प्रदीप कुमार प्रभाकर, सचिव मंजय कुमार यादव और अध्यक्ष रामजपो यादव ने किसान रामआधार यादव को गाय की मृत्यु पर 10 हजार रुपये की सहयोग राशि का चेक प्रदान किया।पथ प्रभारी ने बताया कि सुधा से जुड़े सभी पशुपालकों के पशुओं का बीमा कराया जाता है। ताकि किसी कारण से पशु की मौत होने पर किसान को आर्थिक नुकसान न हो। इसी योजना के तहत रामआधार यादव को यह राशि दी गई है। इस मौके पर छात्र राजद के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार, साकेत बिहारी यादव, सरोज यादव, उमाकांत यादव, सिकंदर यादव, रामवृक्ष याद...