दरभंगा, सितम्बर 28 -- Darbhanga News: बिरौल। पीएम नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाने के लिए रविवार को पड़री सती चौक पर आधुनिक व्यायामशाला का स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने व्यायामशाला का अवलोकन कर वहां उपलब्ध आधुनिक उपकरणों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि युवाओं को स्वास्थ्य व सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ने में यह फिटनेस सेंटर वरदान साबित होगा। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनय पासवान, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीरज चौधरी थे। अनादि चेस एकेडमी टूर्नामेंट आयोजितकेवटी। अनादि फाउंडेशन द्वारा स्थापित अनादि चेस एकेडमी ने रविवार को पिंडारुच स्थित अपने प्रांगण में अंडर-15 के बच्चों का चेस टूर्नामेंट आयोजित किया। यह भी पढ़ें- Katihar News: 154 स्कूलों के 1394 खिल...