दरभंगा, सितम्बर 26 -- Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से शहर के दर्जनों इलाकों में जलजमाव ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। जलनिकासी के लिए नगर निगम ने डेढ़ दर्जन से अधिक स्थानों पर दमकल लगाए हैं। वार्ड संख्या एक, चार, पांच, आठ, 16, 17, 34, 35, 36, 37, 38, 44, 46 और 47 में दमकल लगाये गये हैं। हालांकि गुरुवार की देर रात अधिकारियों के निरीक्षण में एक-दो जगहों पर दमकल बंद मिले। जलजमाव की स्थिति का जायजा लेने के लिए उपनगर आयुक्त जयचंद्र अकेला और नगर प्रबंधक रवि अमरनाथ व प्रदीप कुमार देर रात शहर के विभिन्न इलाकों में पहुंचे। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: बारिश से कई इलाकों में जलजमाव और कीचड़ अधिकारियों ने वीआईपी सड़क, डीएमसीएच परिसर, उर्दू रोड, लक्ष्मीसागर समेत दर्जनों जलजमाव वाले स्थलों का निरीक्षण ...