दरभंगा, अगस्त 1 -- Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। शुक्रवार की रात आठ बजे के बाद हुई झमाझम बारिश ने पूरे शहर और आसपास के क्षेत्रों के मौसम को खुशनुमा बना दिया। दिनभर उमसभरी गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को बारिश ने बड़ी राहत दी। हालांकि तेज वर्षा के बाद शहर के कई मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई जगह सड़कों पर पानी भर जाने से वाहन चालकों और पैदल चलने वालों की परेशानी बढ़ गई। यह भी पढ़ें- Katihar News: जिले में अगले पांच दिन झमाझम बारिश की संभावनाजलजमाव की स्थिति शुक्रवार को दिनभर कई बार आसमान में घने बादल छाए रहे, लेकिन शुरुआत में केवल बूंदाबांदी होने के कारण उमस बनी रही। इसके बाद निकली तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। शाम होते-होते मौसम ने करवट ली औ...