Darbhanga News: बाइक सवार दो युवकों को मारी गोली, पांच हिरासत में
दरभंगा, अक्टूबर 9 -- Darbhanga News: राजीव रंजन प्रसाद, दरभंगा। सदर थाना क्षेत्र में एनएच-27 स्थित खरथुआ मोड़ की ग्रामीण सड़क पर बुधवार रात करीब 10 बजे दो युवकों को गोली मार दी गई। श्रवण मंडल की गर्दन और बजरंगी मंडल की जांघ में गोली लगी है। दोनों को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। श्रवण मंडल (27) सोनकी थाना क्षेत्र के चिकनी गांव निवासी रमेश मंडल व बजरंगी मंडल (18) अजीत मंडल के बेटे हैं। घटना की सूचना पर देर रात डीआईजी मनोज तिवारी और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने खरथुआ मोड़ पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। सदर एसडीपीओ ने डीएमसीएच पहुंचकर घायलों और उनके परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया है। पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। परिजनों के अनुसार, श्रवण बुधवार शाम दोस्त बजरंगी के साथ बहन के गांव सढ़वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.