दरभंगा, सितम्बर 22 -- Darbhanga News: शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। लहेरियासराय थाना क्षेत्र की बैंक ऑफ इंडिया दरभंगा शाखा के पास से एक व्यक्ति की बाइक की डिक्की से ढाई लाख रुपए निकालकर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर बिशनपुर थाना क्षेत्र के गोढ़ैला के रहने वाले एलआईसी एजेंट शंकर पासवान ने लहेरियासराय थाने में आवेदन दिया है। इसमें उन्होंने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया से दोपहर एक लाख 20 हजार रुपए निकालकर डिक्की में रखे बैग में रखा। पहले से बैग में एक लाख 30 हजार रखा हुआ था। कुल दो लाख 50 हजार रुपए को बैग में रखकर सड़क की दूसरी तरफ पानी की बोतल खरीदने चले गए। यह भी पढ़ें- Madhubani News: बाइक की डिक्की से डेढ़ लाख रुपये उड़ाए, मामला दर्ज जब वापस आए तो रुपए से भरा बैग गायब था। उन्होंने बताया कि एलआईसी रिनुअल प्रीमियम और नये व्यवसाय क...