दरभंगा, अगस्त 18 -- Darbhanga News: सुभाष चंद्र सिंह,हायाघाट। सिधौली स्थित राज्य के पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री सह स्थानीय विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद के निवास स्थान पर सोमवार को मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें ज्ञापन देकर बहेड़ी में भी रजिस्ट्री ऑफिस स्थापित करने की मांग की। अभी बहेड़ी अंचल की जमीन की रजिस्ट्री बहेड़ा (बेनीपुर) निबंधन कार्यालय से होती है। प्रतिनिधिमंडल में अनिल कुमार मंडल, रमाकांत झा, राकेश कुमार मंडल, मनोज यादव, गौतम राय शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...