Darbhanga News: बहेड़ी:हंगामा करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
दरभंगा, अक्टूबर 5 -- Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के सिमरी गांव से पतोर थाना क्षेत्र के उघड़ा निवासी कैलाश साह और छोटे साह को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया। वहीं, दूसरे मामले में सीमा गांव निवासी रामसागर मुखिया को देसी शराब बनाने के उपकरण और पांच लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपितों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए रविवार को सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.