Darbhanga News: बहेड़ी:मजदूर की दिल्ली में मौत से पसरा मातम
दरभंगा, अक्टूबर 23 -- Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। पघारी पंचायत के कुमर रंजीत गांव निवासी 32 वर्षीय विजय कुमार यादव की दिल्ली में मौत की खबर बुधवार शाम गांव पहुंची। सूचना मिलते ही पत्नी, माता-पिता और बच्चों में कोहराम मच गया। विजय दिल्ली के नरेला अनाज मंडी में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार को मजदूरी के दौरान दूसरे मजदूर से कहासुनी और धक्का-मुक्की में गिरने से उनकी मौत हो गई। पहचान नहीं होने के कारण दिल्ली पुलिस ने शव की तस्वीर प्रसारित की। इसके बाद दिल्ली में रह रहे ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली। गुरुवार को मृतक के छोटे भाई अजय कुमार यादव के नरेला थाना पहुंचने पर प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शव को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव लाया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने समस्तीपुर जिले के फरीदा ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.