Darbhanga News: बहेड़ी:मंत्री ने परिजनों को दी सहायता राशि
दरभंगा, अगस्त 15 -- Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। प्रखंड के मिटुनियां निवासी बैद्यनाथ यादव की पुत्री तथा रमौली-गुजरौली निवासी पन्नालाल राम की पुत्री की विगत दिनों डूबने से हुई मृत्यु के बाद उनके परिजनों को सरकार की ओर से दी जाने वाली आपदा सहायता राशि प्रदान की गई। बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री सह हायाघाट विधायक डॉ. रामचन्द्र प्रसाद ने दोनों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान मंत्री ने परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। मौके पर सीओ रविकांत, राणा चंदन सिंह, रामोतार मुखिया, कन्हाई यादव, रमाकांत साह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.