Darbhanga News: बहेड़ी:डिक्की से उड़ाये 70 हजार रुपये
दरभंगा, जुलाई 24 -- Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। थाना क्षेत्र के दुबौली निवासी आशा कार्यकर्ता रीता देवी के 70 हजार रुपये नगद व कागजात बाइक की डिक्की से चोरों ने उड़ा लिए। इसे लेकर पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है। कहा है कि उन्होंने बैंक से 70 हजार रुपये निकाले थे। इसके बाद वह अपने पति के साथ बघौनी चौक स्थित चूरा मिल कुछ सामान लेने चली गई। इसी दौरान उनकी बाइक की डिक्की तोड़कर 70 हजार कैश, आधार कार्ड, चेकबुक, पासबुक, आशा का ड्रेस, सरकारी मोबाइल, बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र, सर्वे रजिस्टर व अन्य रजिस्टर चोरी हो गई। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.