Darbhanga News: बहेड़ी:जर्जर स्कूल, सड़क व अस्पताल की शिकायत
दरभंगा, अगस्त 19 -- Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। हायाघाट विधायक सह बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने सोमवार को ठाठोपुर में आयोजित पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान का निर्देश दिया। शिविर में ग्रामीणों ने जर्जर विद्यालय भवन, सड़क और स्वास्थ्य उपकेंद्र की चारदीवारी समेत विभिन्न समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। इसके बाद मंत्री ने प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय ठाठोपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा विद्यार्थियों से पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Purnia News: सहयोग शिविर में उमड़ी फरियादियों की भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.