दरभंगा, अगस्त 26 -- Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। सुसारी-महुली गांव के खरहोइर स्थित गाछी में मंगलवार की सुबह पेड़ से लटकता एक युवक का सिर मिला। उसका धड़ जमीन पर पड़ा हुआ था। शव करीब 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक की पहचान महुली गांव निवासी बुधन पंडित के 28 वर्षीय पुत्र किशन पंडित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बकरी चरा रहे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी। तेज दुर्गंध आने के बाद ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो सिर वाला हिस्सा गमछे के सहारे पेड़ से लटका था, जबकि शरीर का बाकी हिस्सा जमीन पर पड़ा था। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बेनीपुर एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस जांच मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब...