Darbhanga News: बहेड़ी:अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को किया गिरफ्तार
दरभंगा, अगस्त 3 -- Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ी गांव में छापेमारी कर चार लीटर देसी शराब के साथ सिकंदर मुखिया और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से शराब भी जब्त की। दूसरी ओर कार्रवाई में स्थानीय थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे संजय यादव को गिरफ्तार किया गया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रविवार को सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.