Darbhanga News: बहेड़ी:शराब पीकर हंगामा करते गिरफ्तार
दरभंगा, अक्टूबर 10 -- Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। स्थानीय पुलिस ने बहेड़ी बाजार से शराब पीकर हंगामा करते हुए समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के फुलहारा गांव निवासी अश्विनी आनंद को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शुक्रवार को आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.