दरभंगा, अगस्त 31 -- Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। रक्षाबंधन की रात से संदिग्ध स्थिति में लापता 16 वर्षीय राहुल कुमार का शव रविवार को कबीर गाछी के समीप लिल्को पोखर से बरामद किया गया। परिजनों ने राहुल की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव पोखर में फेंके जाने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को डीएमसीएच भेज दिया। मामले में तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक राहुल बहेड़ी नगर पंचायत के वार्ड संख्या-7 निवासी राम पुकार साह का पुत्र था। वह हाल ही में बाहर से मजदूरी कर घर लौटा था। परिजनों के अनुसार, रक्षाबंधन की रात वह अचानक घर से लापता हो गया था। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: बहेड़ी:युवक के गायब होने व शव मिलने तक की कड़ी जोड़ रही पुलिस इसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार को स...