Darbhanga News: बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने लिया भरपूर आनंद
दरभंगा, जुलाई 25 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। हिन्दुस्तान हास्य कवि सम्मेलन का बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने भरपूर आनंद लिया। कवियों की हर प्रस्तुति पर बच्चों की खिलखिलाहट और बुजुर्गों की गूंजती तालियों ने पूरे ऑडिटोरियम को उत्साह से भर दिया। कई बार ऐसा दृश्य बना जब बच्चे और बुजुर्ग एक साथ ठहाके लगाते और तालियां बजाते नजर आए। हास्य, व्यंग्य और गीतों की प्रस्तुतियों ने सभी पीढ़ियों को एक सूत्र में बांध दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, उल्लास और आत्मीयता का माहौल बना रहा, जिससे यह काव्य संध्या अविस्मरणीय बन गई। डॉ. एसएन सर्राफ, डॉ. गौड़ीशंकर झा, डॉ. मलय कुमार आदि ने कहा कि यह कवि सम्मेलन लंबे समय तक याद रहेगा। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: प्रेक्षागृह में देर रात तक हंसगुल्लों से लोटपोट होते रहे शहर के श्रोता उन्होंने भागदौड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.