दरभंगा, सितम्बर 14 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। रोटरी क्लब ऑफ दरभंगा की ओर से रविवार को प्राथमिक विद्यालय अभंडा में बच्चों और शिक्षकों को स्वच्छ व शीतल पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की गई। क्लब ने विद्यालय में वाटर प्यूरिफायर और वाटर कूलर की सुविधा उपलब्ध कराई। साथ ही बच्चों को पढ़ाई के लिए किताब, कॉपी, बैग और कलम सहित अन्य सामग्री तथा खेल सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करना रहा। कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ दरभंगा के अध्यक्ष डॉ. मणि शंकर, सचिव अमरेंद्र नारायण सिंह और कोषाध्यक्ष रानू कुमार थे। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: रोटरी क्लब ऑफ दरभंगा सिटी का निरीक्षण क्लब की ओर से कुमार संजय को तत्कालीन पास्ट प्रेसिडें...