Darbhanga News: बच्चों को बताये सुरक्षा के उपाय
दरभंगा, अक्टूबर 29 -- Darbhanga News: मनीगाछी। कवच परियोजना के तहत बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के सरकारी और निजी विद्यालयों में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को बाल यौन अपराधों से संरक्षण के लिए बने पॉक्सो कानून, नालसा की योजना और बाल अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान कवच परियोजना के प्रखंड समन्वयक बबिता कुमारी ने बच्चों को गुड टच और बैड टच के बीच अंतर समझाया। उन्हें बताया गया कि किसी भी असहज स्थिति में चुप रहने के बजाय अपने अभिभावक, शिक्षक या किसी भरोसेमंद व्यक्ति को इसकी जानकारी दें। साथ ही, बाल सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों और सहायता योजनाओं के बारे में भी बच्चों को जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: बाल यौन शोषण और व्यक्तिगत सुरक्षा की दी जान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.