दरभंगा, जुलाई 22 -- Darbhanga News: जाले, एक संवाददाता। थानाक्षेत्र के बघौल गांव में 8 जुलाई को बाइक लगाने को लेकर प्रवेश चौपाल और देवनारायण चौपाल के बीच मामूली विवाद जानलेवा हमला में तब्दील हो गया। इस विवाद में प्रवेश चौपाल और उनके परिजनों की ओर से देवनारायण चौपाल के परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। इस घटना में देवनारायण चौपाल, उसकी पत्नी रोहिणी देवी, ब्रह्मदेव चौपाल और उसकी पत्नी लालो देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ब्रह्मदेव चौपाल को छोड़कर सभी को इलाज के लिए जाले सीएचसी से डीएमसीएच रेफर किया गया था। इस मामले में बेंता थाना से आए लालो देवी के फर्दबयान के आधार पर पर स्थानीय थाना में बघौल गांव के हीं भवानी दास, चंदेश्वर दास, प्रवेश चौपाल, भरोसी दास, शिवलाल चौपाल, राम अवतार चौपाल और राजकुमार चौपाल के विरुद्ध जानलेवा हमला से संबंधित एक एफआई...