Darbhanga News: बकाया मांगने पर चाकू मारा
दरभंगा, अगस्त 5 -- Darbhanga News: सिंहवाड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र के शंकरपुर में ट्रैक्टर का बकाया किराया मांगने पर हुए विवाद में चाकू से हमला के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। ज़ख्मी मो एकराम के आवेदन पर सिंहवाड़ा थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। उसने बताया है कि उन्होंने खेत की जुताई के लिए अपना ट्रैक्टर गांव के ही मो जियाउद्दीन उर्फ अरमान को एक हजार रुपये प्रतिदिन की दर से किराये पर दिया था। ट्रैक्टर का करीब तीस हजार रुपये किराया बकाया था। बकाया राशि मांगने पर आरोपित ने अगले दिन भुगतान करने की बात कही। अगले दिन दोबारा बकाया राशि मांगने पर आरोपित ने चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि इस मामले में अनुसंधान शुरू किया गया है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.