Darbhanga News: फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
दरभंगा, अक्टूबर 11 -- Darbhanga News: लहेरियासराय। कोतवाली थाने की पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह बहेड़ा थाना क्षेत्र के मोहन गांव का रहने वाला विजय कुमार सहनी है। पुलिस ने उसे म्यूजियम गुमती के पास गत नौ अक्टूबर की रात शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। उसके पास से 180 एमएल की 30 टेट्रा पैक विदेशी शराब जब्त की गयी थी। उसके बाद पुलिस उसे कोतवाली थाना पर लाई थी। थाने में रहने के दौरान विजय ने शौचालय जाने की बात कही। इसी दौरान पुलिस की निगरानी से बचकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.